news-details

सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभाओं का सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना परिसर में जनपद स्तरीय चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई पडरौना के इरफान अंसारी, निबंध में राजकीय आईटीआई नौरंगिया के विनय चौरसिया और भाषण प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई पडरौना के ऋषभ शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काटकर उद्यमी सेल का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से छोटे-बड़े शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप व छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने के लिए मार्केट कनेक्ट, बिजनेस स्ट्रेटेजी, फंडिंग और ऋण से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यमिता से जुड़े विषयों पर सौरभ कुमार उपाध्याय आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन देंगे।इस अवसर पर डीके मौर्य, पंकज गौतम, सौरम जायसवाल, नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य, पीएन शर्मा, एपी राय, कार्यक्रम प्रभारी वीएन गुप्ता सहित वरिष्ठ अनुदेशक और विभिन्न आईटीआई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।