
पारदर्शी विकास न्यूज़ बिठूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बिठूर विधानसभा क्षेत्र के मझावन कस्बे के बाजार में जनसमस्या एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य रमईपुर दिनेश यादव ने अपनी टीम और समर्थकों के साथ मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान रमेश सिंह यादव ने क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्प के साथ काम करें और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में दिनेश पांडेय, ग्राम प्रधान शालूचक, योगेंद्र चौहान, रामनारायण साहू, बबलू नागर, हरिबाल पान, करवेन्द्र, लाल यादव, नरेंद्र यादव, विनोद बीडीसी, अनिल यादव, शैलेंद्र पासवान, अवधेश यादव, राघवेंद्र गुप्ता, चांद बाबू, शिव प्रसाद कठेरिया और चंद्रशेखर पाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।