सेवा संकल्प अभियान में 211 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राजकीय संकेत मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज, रविंद्रनगर में सहायक उपकरण वितरण एवं लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 211 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के सफल प्रशिक्षणार्थियों को सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुयश कुमार दुबे और डीसी मनरेगा राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों और अन्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।