news-details

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अभियान के सफल संचालन, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों और राज्य सरकार के 10 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ‘सेवा दिवस’, ‘आशीर्वाद का दीया’, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘नमो सेवा’ विषयक नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’, स्वास्थ्य मेले तथा विकासखंड स्तर पर ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा सेवा ज्योति कलश यात्रा, स्वच्छता एवं श्रमदान, डिजिटल-सोशल मीडिया गतिविधियां और ‘जनसेवा महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे।डीएम ने अधिकारियों को लाभार्थियों का अद्यतन डेटा तैयार करने, कार्यक्रम स्थलों का चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था और विभागीय समन्वय समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, जिला विकास अधिकारी वीरभान सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।