
पारदर्शी विकास न्यूज़ बंादा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी श्री राजवीर सिंह गौर के विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा उनके कार्यकाल और पुलिस विभाग में शानदार 42 वर्षों के सेवा की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के पश्चात के सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना के साथ शुभकामनाएं दी गई । बता दें कि श्री राजवीर सिंह गौर मूल रुप से जनपद कानपुर देहात के रहने वाले है और वर्ष 1984 में उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए थे । पुलिस उपाधीक्षक के रुप में वे एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) लखनऊ, मा0 मुख्यमंत्री सुरक्षा के साथ-साथ जनपद फर्रुखाबाद तथा बांदा में सेवाएं दे चुके हैं । विदाई समारोह में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बांदा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।