news-details

सेवा ज्योति अभियान को लेकर भाजपा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की सहभागिता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा ज्योति अभियान’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में सेवा और संगठन के संकल्प को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। शीर्ष नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।