news-details

सुंदरीपुर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य-पोषण पर गोष्ठी आयोजित

You can share this post!

 

PARADRSHI VIKASH NEWS औरैया के सुंदरीपुर में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। समिति की समन्वयक शिप्रा मिश्रा ने महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, रासायनिक खादों के दुष्परिणाम, प्राकृतिक खेती और आजीविका संवर्धन जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती का असर भोजन, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ रहा है, इसलिए लोगों को प्राकृतिक खेती और शुद्ध खानपान अपनाने की जरूरत है। गोष्ठी में शामिल महिलाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई जानकारियां मिलीं। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा प्रतिभागियों को ग्लूकोज और शहद का वितरण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति कार्यकर्ता सुधा, सुनीता और ममता का विशेष योगदान रहा।