news-details

संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने निकली कलश वंदन यात्रा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कसया, कुशीनगर। संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीर गोवर्धनपुर, काशी से शुरू हुई कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को कुशीनगर से होते हुए बस्ती जनपद के लिए रवाना हो गई। 30 जुलाई से 20 अगस्त तक जिले में चली यात्रा ने सभी 34 मंडलों का भ्रमण किया। इस दौरान करीब 510 स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए कलश पूजन किया। आयोजकों के अनुसार लगभग एक लाख लोगों ने यात्रा में सहभागिता की।समरसता संकल्प अभियान के जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तथा सह संयोजक विश्वरंजन कुमार आनंद को कुशीनगर के लिए कलश सौंपा। इसके बाद कलश वंदन यात्रा के रथ को रवाना किया गया।उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत पडरौना विधानसभा के पिपरा मंडल से हुई। इसके बाद खड्डा विधानसभा के नौरंगिया, खड्डा, भुजौली और बगहीधाम, रामकोला विधानसभा के लक्ष्मीगंज, रामकोला, कप्तानगंज व बोदरवार तथा हाटा विधानसभा के अहिरौली, मोतीचक, सुकरौली, हाटा नगर, हाटा देहात और मथौली मंडल में यात्रा पहुंची।इसके बाद कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार, कुशीनगर, कसया, साखोंपार व कुबेरस्थान तथा पडरौना विधानसभा के पडरौना नगर, पडरौना देहात, विशुनपुरा और कठकुइयां में श्रद्धालुओं ने कलश का पूजन कर यात्रा का स्वागत किया।फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दुदही, तुर्कपट्टी, फाजिलनगर चौरा और पटहेरवा तथा तमकुहीराज विधानसभा के अमवादीगर, सेवरही, तमकुहीराज, सिसवानाहर और तरयासुजान मंडलों में भी यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कुशीनगर में व्यापक जनसहभागिता के बाद यात्रा शुक्रवार को बस्ती जनपद के लिए रवाना हो गई।