
पारदर्शी विकास ब्यूरो
पडरौना-कुशीनगर। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वाराणसी से शुरू की गई पवित्र कलश वंदन यात्रा बुधवार को पडरौना देहात और विशुनपुरा मंडल पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश पूजन कर संत रविदास के समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पडरौना देहात मंडल में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल, मंडल अध्यक्ष रामजीत चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। विनय जायसवाल ने कहा कि संत रविदास का जीवन पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समानता और मानवता का संदेश देते हैं। इसके बाद विशुनपुरा मंडल के त्रिलोकपुर में सदर विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान सहित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि संत रविदास ने ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ समाज को समानता का संदेश दिया। कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि यात्रा भटवलिया, मिश्रौली, जगदीशपुर, खिरकिया, त्रिलोकपुर, मनिकौरा, चैती, जहां और मंशाछापर समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश पूजन किया।