news-details

स्टिंग ऑपरेशन बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार, इसका कोई असर नहीं,2027 में यूपी में बनेगी बसपा की सरकार -प्रदीप भारती

You can share this post!

 

बसपा की समीक्षा बैठक में दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन की कड़ी आलोचना हुई, कार्यकर्ताओं को विरोधियों से सावधान रहने की नसीहत दी गई

सब कुछ प्राइवेट सेक्टर में लेकर भावी पीढ़ी का भविष्य चौपट कर रही डबल इंजन की सरकार -श्री राम पुष्कर

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में हुई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती और श्री राम पुष्कर ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन संगठन का काम करने के संदेश दिए और कहा कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कभी भी हो सकते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता घर परिवार के कार्यों की तरह संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं और हर पोलिंग बूथ पर सर्वसमाज का मजबूत संगठन तैयार करें। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के विरुद्ध एक मीडिया चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन की कठोर आलोचना और निंदा की गई। मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने कहा कि मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था से परेशान उत्तर प्रदेश की जनता बहन मायावती की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है,2027में बसपा की सरकार बनने जा रही है, इसलिए विरोधियों के इशारे पर बहुजन समाज पार्टी की छवि को खराब करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया गया है। स्टिंग ऑपरेशन उन दलों के खिलाफ कभी नहीं हुआ जिन्होंने करोड़ों, अरबों रुपए के इलेक्ट्राल बांड के नाम पूंजीपतियों से अकूत धनराशि चन्दे के रूप में बटोरी है। स्टिंग ऑपरेशन बी एस पी को बदनाम करने की साज़िश के अलावा और कुछ नहीं, बहुजन समाज पार्टी के समर्थक और मतदाता इससे गुमराह होने वाले नहीं। बसपा देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के तन,मन,धन के सहयोग से देश के सभी राज्यों में संगठन चला रही है। मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी ने कभी पूंजीपतियों और धन्नासेठों से सहयोग नहीं लिया और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी सरकार चलाकर विश्व की राजनीति में स्वर्णिम शासन काल की पहचान कायम की है। कुछ मीडिया चैनलों द्वारा पहले की तरह इस बार भी चुनाव नजदीक आने पर बसपा के विरुद्ध गलत अफवाह फ़ैलाने की असफल कोशिश की जा रही है।मुख्य मंडल प्रभारी श्री राम पुष्कर ने बेरोज़गारी और मंहगाई के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि डबल इंजन की सरकार निजीकरण के बहाने आरक्षण व्यवस्था को शून्य करना चाहती है।सब कुछ प्राइवेट सेक्टर में लेकर आम जनता को आर्थिक गुलाम बनाने की कोशिश है उन्होंने देश और प्रदेश की जनता से अपने बच्चों और भावी पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिए बसपा की सरकार बनाने की अपील की और कहा कि जब तक केन्द्र और राज्य में बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार नहीं बनती, सर्वसमाज के अच्छे दिन नहीं आ सकते।बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश कमल और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने विधानसभा वार संगठन के कार्यों की रिपोर्ट तैयार की और मुख्य मंडल प्रभारियों को अवगत कराया।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया।मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय , जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अरुण कुमार गौतम, पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार, बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक इंजीनियर श्याम लाल, रामचंद्र, बसपा विधानसभा संयोजक धर्मराज, लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, विजय प्रजापति, विधानसभा प्रभारी के के आर्य , दिनेश गौतम,एडवोकेट शमशेर बौद्ध, जितेन्द्र सरोज,जगदीश सविता, बामसेफ के जिला सह संयोजक राजेश कोरी, विधानसभा संयोजक फ़ूल चंद्र बौद्ध, संजय कनौजिया, ललित कुमार, सुरेन्द्र अम्बेडकर,अनंत भीम बौद्ध,नकली नेता,राम फल फौजी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदु 


1-बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिले में बनाए गए सभी सेक्टरो की कमेटियों और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन एक महीने के भीतर पूरा किया जाए। अभी तक 60सेक्टर पुनर्गठित किए गए हैं 
2-सभी सेक्टर अध्यक्ष/महासचिव/सेक्टर सचिव अपने अपने बूथों पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें 
3-सामाजिक भाईचारा कमेटियों को बूथो पर बैठक कर ओबीसी और मुस्लिम समाज के लोगों को बीएसपी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई।
4-सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सुख दुःख में शामिल होने के निर्देश दिए गए 
5-विरोधी दलों और मीडिया के एक वर्ग के भ्रामक प्रचार, आरक्षण, मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे को सभी पदाधिकारी संवाद बैठकों में जरूर फोकस करें।


बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर कांशीराम साहब ने  मनी ,मीडिया , माफिया के विरुद्ध बहुजन समाज को सावधान करते हुए देश में बहुजन समाज पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया।एक वोट -एक नोट के अभियान से पार्टी को आर्थिक मजबूती प्रदान की, मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी ने कभी पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया। चुनाव नजदीक आने पर बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार करना मीडिया के एक वर्ग की प्रवृत्ति में शामिल हैं। कुछ मीडिया चैनल भाजपा और कांग्रेस के इशारे पर काम करते हैं, यदि इन चैनलों में हिम्मत है तो भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के विरुद्ध स्टिंग ऑपरेशन करके दिखाएं। बहुजन समाज पार्टी के समर्थक और वोटर दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होने वाले, हमें माननीया  बहन जी पर पूरा भरोसा है,2027मे पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।
प्रदीप भारती ,मुख्य मंडल प्रभारी ,बसपा अयोध्या