news-details

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में डा अम्बेडकर की विशेष छात्रवृत्ति का बाडोदा रियासत का पत्र

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की विदेश में पढ़ाई के लिए बड़ोदरा रियासत की ओर से विशेष छात्रवृत्ति का एक दुर्लभ पत्र सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। बसपा के समर्थक और अम्बेडकर मूवमेंट के कार्यकर्ताओं की ओर से यह पत्र खूब शेयर किया जा रहा है।बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम से  विशेष छात्रवृत्ति का यह पत्र बारोडा राज्य के छात्रवृत्ति विभाग के सचिव ए एम चितले ने जारी किया था। 1जुलाई1913को यह पत्र लिखा गया है।इस दुर्लभ पत्र के सहारे बसपा समर्थक बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की विदेश में पढ़ाई और उनकी 32डिग्रियों के बारे में चर्चा करके छात्र छात्राओं और नौनिहालों को अच्छी शिक्षा हासिल कर सिविल सेवा, इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षाओं में ओपेन कम्पटीशन में शामिल होने का संदेश दे रहे हैं।अम्बेडकर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर से बड़ा विद्वान आज भी भारत में कोई नहीं है। उनके जीवन दर्शन पर आधारित एक पाठ्य-पुस्तक जूनियर हाईस्कूल की कक्षाओं में संचालित होनी चाहिए।हम उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार से ऐसी पाठ्य पुस्तक लागू करने की मांग कर रहे हैं।