news-details

सोशल मीडिया पोस्ट में 'मिशन वज्रपात' का जिक्र, वीडियो की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव।  हसनगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित रूप से हथियार लहराने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल पोस्ट में दयानंद नगर निवासी आर्यन राव नामक युवक के हथियार के साथ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक पुलिस ने नहीं की है।सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में 'मिशन वज्रपात' का जिक्र करते हुए कथित तौर पर चुनौतीपूर्ण संदेश भी साझा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और हथियार की वैधता की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट और भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें तथा किसी भी वायरल सामग्री पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।