
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के "सुशासन एवं सेवा" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम का भव्य समापन मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जागरूकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।