
PARDARSHI VIKASH NEWS बिहार के सासाराम स्टेशन पर सोमवार सुबह सासाराम-आरा-पटना पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी D3 में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी थी और खुलने वाली थी। आग लगते ही बोगी से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई लोग अपना सामान छोड़कर ट्रेन से बाहर भागे। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी, RPF और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने वाली बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन को रद्द कर दिया गया और प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया।