news-details

संस्कृत विश्वविद्यालय में महिला स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

स्थित  संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत “महिला स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं पर चर्चा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आधुनिक भाषा एवं भाषाविज्ञान विभाग में हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है। छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर योजना तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाना है। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजिका प्रो. विद्या कुमारी चन्द्रा ने किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन Dr. Sragdhara Sharma ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।