news-details

सिरमौर बुद्ध विहार की मासिक बैठक हुई, वर्षावास कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। सिरमौर बुद्ध विहार सोइया की मासिक बैठक प्रबंधक भंते प्रज्ञा मित्र की उपस्थिति में हुई। बैठक में बुद्ध विहार के विकास और वर्षा वास कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हुई।अगली बैठक 2अगस्त को बुलाई जाएगी। बैठक में सिरमौर बुद्ध विहार के प्रबंधक सुखदेव उर्फ भंते प्रज्ञा मित्र ने प्रबंध समिति के विवाद के सम्बन्ध में डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय अयोध्या में चल रही जनसुनवाई के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरी ओर से जो भी जबाब दाखिल किया गया है उसे कार्यकारी सचिव राम फल ने तैयार किया है, मुझे कोई जानकारी नहीं है , मैंने केवल हस्ताक्षर किए हैं। बैठक में डा नन्हे लाल ने बुद्ध विहार से महादेवन शिव मंदिर तक लगभग 300मी लम्बाई में सम्पर्क मार्ग निर्माण करने की जरूरत पर जोर देते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सभी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।इस सम्बन्ध में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, डी एम और मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
 बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी ललित कुमार ने किया। वरिष्ठ सदस्य बेचू, संजीव भारती,राम चन्द्र,अलगू राम, फूलचंद्र बौद्ध, किशुन पाल आदि मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ सदस्य संजीव भारती ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के प्रयास से बुद्ध विहार तक खड़ंजे का निर्माण हुआ है। सम्पर्क मार्ग को पिच करने के लिए धर्मार्थ योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया गया है। अधिशासी अभियंता ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई है, विधायक/सांसद से प्रस्ताव की अपेक्षा की गई है।