
PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली/लखनऊ। सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी (SMES) द्वारा जनकपुरी में केंद्रीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रेरक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित कर भावी अभ्यर्थियों को प्रेरित करना था। संस्था ने अब तक 286 विद्यार्थियों को ₹107.20 लाख तथा तकनीकी पाठ्यक्रमों के 734 विद्यार्थियों को लगभग ₹430 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है।मुख्य अतिथि अशोक कुमार सरोहा (IRS) ने कहा कि सिविल सेवाएँ राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं और युवाओं को ईमानदारी व जनसेवा के भाव से आगे बढ़ना चाहिए।विशिष्ट अतिथि कर्नल सिंह (IPS) ने ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।समारोह में चयनित अधिकारियों ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायी कहानियाँ साझा कीं। बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ।