
pardarshi vikas news
भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम भभौरा में रविवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास खड़ी गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया।
आग लगने से पांच बीघा पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की। घटना के बाद गांव में युवक की हरकत को लेकर नाराजगी बनी हुई है।