
Pardarshi Vikas News Amethi
शिक्षक सुनील कुमार पाल के पुत्र सौरभ पाल का चयन सहायक उपनिरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती में हुआ है। सौरभ पाल के चयन पर गांव समाज के लोगों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है और सौरभ पाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
सौरभ पाल के पिता सुनील कुमार पाल उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर , भादर में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। सौरभ पाल ने प्राथमिक शिक्षा जूनियर हाईस्कूल ढेमा से पूरी की। गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कालेज से बी टेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से पुलिस सहायक उपनिरीक्षक -लेखा के पद के लिए 2023की सीधी भर्ती में सौरभ का चयन हुआ है।
सौरभ पाल के चयन पर अटेवा के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कपिलेश यादव, मंत्री देवांशु सिंह, शिव सिंह, जामवंत मौर्य, इन्द्र पाल गौतम, रंजीत यादव,शरद कुमार सिंह,सोम प्रकाश, अवनीश वर्मा, संतोष यादव, , धनगर समाज के जिला अध्यक्ष धर्मराज पाल, राष्ट्रीय उदय पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबू लाल पाल, गीता पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह,हाजी अब्दुल हमीद,राम शंकर पाल, ज्ञान चंद पांडेय, दिलीप वर्मा, यदुनाथ यादव, पूर्व प्रधान राम चन्द्र पाल , रीता यादव, अविनाश चंद्र,राज बहादुर पाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है, शिक्षक परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
Leave Comments