news-details

साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखी पुलिस बल की फिटनेस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ और ड्रिल अभ्यास कराया गया, ताकि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखा जा सके।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसपी ने डायल-112 पीआरवी वाहनों और विभिन्न थानों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी जांच की। साथ ही अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।