news-details

संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 26 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण

You can share this post!

सीडीओ की अनुपस्थिति में फीकी रही सुनवाई, एसडीएम व सीओ ने संभाली कमान

Pardarshi Vikas News Kushinagar

खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण कार्यक्रम अपेक्षाकृत फीका नजर आया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर एवं क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने एक-एक कर गंभीरता से सुना। कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर लंबित शिकायतों के निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए मौके पर भेजा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समाधान पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।