news-details

सिपाही की दबंगई, कॉलर पकड़कर हड़काया; महिला से अभद्रता कर मोबाइल छीना

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगेट मोहल्ले में कचरा डालने को लेकर एक सिपाही और स्थानीय परिवार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शुरुआत महिलाओं के बीच कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते बढ़कर पुरुषों तक पहुंच गई। इसी दौरान सिपाही ने हस्तक्षेप करते हुए दो लोगों की कॉलर पकड़कर उन्हें हड़काना शुरू कर दिया।

विवाद के बीच एक महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया। खुद को रिकॉर्ड होता देख सिपाही भड़क गया और उसने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 9 अप्रैल की इस घटना की जांच कराई जा रही है। शुरुआती जांच में कचरा फेंकने को लेकर सिपाही और किराएदार के बीच विवाद की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है।