news-details

सिपाही भर्ती परीक्षा के बीच गोंडा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गोंडा जिले में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने और घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते नजर आए।गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए परीक्षार्थियों की भीड़ देर तक जमा रही। कई अभ्यर्थी ट्रेनों के लेट होने के कारण स्टेशन के फर्श पर बैठकर इंतजार करते दिखे। उमस भरी गर्मी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी, जिससे माहौल काफी असुविधाजनक हो गया।गोंडा रोडवेज बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ रही। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने के लिए बसों का सहारा ले रहे थे। हालांकि, सरकारी आदेश के बावजूद कई मामलों में बसों में परीक्षार्थियों से पूरा किराया वसूले जाने की शिकायत सामने आई।गोरखपुर से परीक्षा देकर आईं अभ्यर्थी रेखा ने बताया कि उन्हें अभी तक किराए में छूट का लाभ नहीं मिला है और वे गोंडा से अयोध्या जा रही हैं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोंडा रोडवेज प्रशासन ने 20 अतिरिक्त आरक्षित बसें चलाई हैं, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में राहत मिल सके। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी तरह की अव्यवस्था न हो।