news-details

सीनेट ने ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने संबंधी प्रस्ताव को 50-48 मतों से मंजूरी दे दी है। इससे पहले यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में भी पारित हो चुका था। 1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से युद्ध जैसी कार्रवाई समाप्त करने की मांग की है। मतदान में चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि प्रस्ताव का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होगा और अमेरिकी सैन्य अभियान पहले ही समाप्त हो चुका है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो खाड़ी देशों के दौरे पर हैं और अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर सहयोगी देशों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ईरान ने कहा है कि फिलहाल उसके परमाणु ठिकानों पर अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण बहाल करने की कोई योजना नहीं है। दूसरी ओर होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बढ़ी है और कतर ने भी संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में उसका एलएनजी उत्पादन सामान्य स्तर पर लौट सकता है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि समझौते के उल्लंघन की स्थिति में अमेरिका फिर कार्रवाई कर सकता है।