news-details

सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी से अयोध्या स्थानांतरित करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी से अयोध्या स्थानांतरित करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से सेना भर्ती कार्यालय तक पैदल मार्च किया। सेना भर्ती कार्यालय का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की।

युवाओं ने एआरओ  कार्यालय पहुंचकर उच्च सेना अधिकारियों से मुलाकात की और सेना प्रमुख से मांग की कि अमेठी से एआरओ
 का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, रवि मौर्या, दुर्गेश प्रताप सिंह, अमन सिंह, शिवम मिश्रा, शिवम तिवारी, अंकित मिश्रा, राकेश सिंह, विनय शर्मा, विनय दूबे, उत्तम प्रताप सिंह, दुर्गेश वर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक कुमार, अविनाश गुप्ता, चंदन साहू, अमित मिश्रा, आलोक कुमार, संदीप पटेल, अरुण कुमार, सूरज, रोहित द्विवेदी, अजय यादव, देवेंद्र यादव, शिवांशु राणा, अंशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि यदि एआरओ अमेठी यहां से जाता है, तो अमेठी ही नहीं बल्कि करीब 13 जिलों के युवाओं को भर्ती के लिए अयोध्या जाना पड़ेगा। 
उन्होंने बताया कि अमेठी के युवाओं को पहले विशेष सुविधाएं मिलती थीं और खुली भर्ती में बढ़-चढ़कर भागीदारी होती थी। इसी ARO कार्यालय से जुड़े अनेक युवा आज सेना में भर्ती होकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने  बताया कि अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अमेठी के युवाओं के हित में स्थानांतरण रोकने की मांग उठाई है और उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

कोट
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से नफ़रत की राजनीति कर रही है।ए आर ओ अमेठी के युवाओं का भविष्य है।इस ए आर ओ से तेरह जिलों के हजारों युवा लाभान्वित हुए हैं और सेना में नौकरी कर रहे हैं। भाजपा सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सेना भर्ती कार्यालय को अयोध्या स्थानांतरित करने के  फैसले को सरकार तत्काल रद्द करें, अन्यथा की स्थिति में युवक कांग्रेस जनांदोलन चलाएगी।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments