
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री बनाए जाने पर अमेठी में खुशी का माहौल है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिला है।भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने कहा कि नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि स्मृति ईरानी को संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है। उनके नेतृत्व से प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, काशी तिवारी, रश्मि सिंह, अमरेन्द्र सिंह पिंटू, प्रवीण कुमार सिंह, उपमा सरोज, आशा बाजपेई और नीलम भारती सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।