news-details

सामाजिक सद्भाव बढ़ाने पर हुआ मंथन, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। मेहरबान सिंह पुरवा स्थित विधि महाविद्यालय में सोमवार को सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बिरादरियों के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करना था।कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक सद्भाव गीत से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। परिचय सत्र के बाद सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के विभिन्न उपायों पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाग कार्यवाह सुशील कटियार ने कहा कि सभी लोगों को अपने पर्व और त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए, जिससे समाज में एकता और सद्भाव की भावना बढ़ती है। शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि धर्म सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है और समाज को नियमित रूप से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता करनी चाहिए।शिक्षक मनोज शुक्ला ने कहा कि समाज में सद्भाव बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपरिचित लोगों को परिचित और परिचितों को मित्र बनाना आवश्यक है। वहीं समाजसेवी केशू पासी ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की थी।रेलवे लोको शेड के इंजीनियर रितिक कुमार ने कहा कि कला और संस्कृति भी समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। नाटक, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह कुंदन सिंह एवं सहनगर कार्यवाह योगेंद्र सचान ने किया। बैठक में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता