news-details

सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल मेला

You can share this post!

 Pardarshi Vikas News Lucknow

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक परिवर्तन स्थल, लखनऊ में विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लाखों लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके मानवतावादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।मेले में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गाजे-बाजे और जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जो अपने घरों से फूल-मालाएं लेकर आईं और बाबा साहब की प्रतिमा पर अर्पित कीं। कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।विभिन्न सामाजिक संगठनों और बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें बाबा साहब के जीवन, विचार और सामाजिक योगदान से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की गई। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन स्थल बहुजन समाज के लिए एक तीर्थ स्थल है, जिसे बहन मायावती ने बनवाया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सर्व समाज के मसीहा थे और उनका सबसे बड़ा संदेश राजनीतिक सत्ता में भागीदारी था।उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज आगामी 2027 के चुनाव में बसपा की सरकार बनाकर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाएगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने बाबा साहब के विचारों और बहुजन समाज के हितों की अनदेखी की है। इस अवसर पर पूर्व सांसद मुनकाद अली, गिरीश चंद्र जाटव, घनश्याम चंद खरवार, गया चरन दिनकर, विजय प्रताप गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुनकाद अली,गिरीश चंद्र जाटव, घनश्याम चंद खरवार, पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर, पूर्व मंत्री गया चरन दिनकर, पूर्व एम एल सी डा विजय प्रताप गौतम, दिनेश चन्द्रा, नौशाद अली, मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, सर्वेंद्र अम्बेडकर, सतीश जाटव, राजकुमार, सुशील कुमार मुन्ना, भाई गया शंकर कश्यप, अरविंद गौतम, डॉ इंदु चौधरी, अशोक कुमार गौतम, अखिलेश अम्बेडकर, शैलेंद्र कुमार गौतम , जिया लाल त्यागी, दयाराम राजभर,राम नयन निर्दोष, इन्दल राम, संजीव भारती, राजकुमार गौतम, महादेव मौर्य आदि मौजूद रहे।