
पारदर्शी विकास न्यूज़ रायबरेली। वीरांगना झलकारी बाई एकता मिशन की ओर से सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास सामुदायिक आश्रम में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद के अध्यक्ष राम सजीवन धीमान ने की, जबकि संचालन सदगुरु कबीर जन्मोत्सव समिति के संयोजक राम अहोरे कोरी ने किया।सामाजिक चिंतक डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि राजनीतिक एकजुटता से पहले सामाजिक एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रमाता वीरांगना झलकारी बाई के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देशहित में अपने पति पूरन कोरी के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया और वीरगति प्राप्त की। उन्होंने तथागत बुद्ध, संत कबीर, शहीद उधम सिंह, बाबा साहब डॉ. अंबेडकर और झलकारी बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय अध्यक्ष राम करन कोरी ने कहा कि समाज को शिक्षा और व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने 22 नवंबर को बछरावां विधानसभा क्षेत्र में झलकारी बाई का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की बात कही।महासचिव गुप्तार वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना और संगठित रहना जरूरी है। बैठक में कई लोगों ने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।