news-details

सोलर लोन पास कराने के नाम पर रिश्वतखोरी, PNB शाखा प्रबंधक CBI के हत्थे चढ़ा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक शाखा प्रबंधक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एक निजी कंपनी के कर्मचारी की शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने सोलर पैनल लगाने के लिए स्वीकृत किए जाने वाले ऋण की फाइलों को प्रोसेस और मंजूरी देने के बदले रिश्वत मांगी थी।शिकायत के अनुसार, बरहन क्षेत्र की भदरौली शाखा के प्रबंधक ने 19 सोलर पैनल लोन फाइलों को आगे बढ़ाने और मंजूरी देने के लिए प्रति फाइल 7 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद उसने सभी 19 फाइलों के लिए कुल 52 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति जताई। आरोप है कि संबंधित ऋण पहले ही बैंक स्तर पर स्वीकृत हो चुके थे।शिकायत मिलने के बाद CBI ने 25 जून को मामला दर्ज कर ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी शाखा प्रबंधक को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएग