news-details

सुकरौली में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री एवं कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के सोमवार को जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत सुकरौली में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार जयघोष के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।जोलहिनिया चौराहे के समीप आयोजित मुख्य स्वागत कार्यक्रम में लगभग 20 मिनट तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के समर्थन में नारे लगाए और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए सुकरौली नगर क्षेत्र में तीन प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला स्वागत कार्यक्रम जोलहिनिया चौराहे के पास मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दूसरा कार्यक्रम सुकरौली नहर पर भागवत चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जबकि तीसरा स्वागत कार्यक्रम सुकरौली पेट्रोल पंप के समीप वरुण जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप, पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, वरुण जायसवाल तथा भाजपा युवा नेता रविश सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष जोश, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे पूरे नगर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।