
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के सोहरामऊ कस्बे में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले स्कूटी शोरूम से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग बगल में स्थित बाला जी स्टूडियो सहित अन्य प्रतिष्ठानों तक पहुंच गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना शुरू किया, जबकि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक शोरूम में रखी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियां, बैटरियां, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। अन्य दुकानों में भी नुकसान की सूचना है।प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के दौरान हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।