news-details

स्क्रिप्स स्पेलिंग बी में भारतीय मूल का दबदबा, 14 साल के श्रेय पारिख बने चैंपियन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कैलिफोर्निया के 14 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय पारिख ने अमेरिका की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 12 वर्षीय ईशान गुप्ता को हराया और 90 सेकंड के स्पेल-ऑफ राउंड में 35 में से 32 शब्द सही लिखकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ श्रेय को 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित स्क्रिप्स कप मिला।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां 9 राउंड तक कोई निर्णायक विजेता नहीं मिल सका। इसके बाद स्पेल-ऑफ राउंड कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों से तेजी और सटीकता के साथ शब्दों की स्पेलिंग पूछी गई। श्रेय पारिख आठवीं कक्षा के छात्र हैं और यह उनका आखिरी अवसर था, क्योंकि नियमों के अनुसार आठवीं के बाद प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया जा सकता।यह जीत भारतीय मूल के छात्रों के इस प्रतियोगिता में लगातार वर्चस्व को और मजबूत करती है। पिछले कई वर्षों से भारतीय-अमेरिकी प्रतिभागी इस प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी में लगातार शीर्ष स्थान हासिल करते रहे हैं।