
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में किचेन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पौधों और सब्जियों की व्यवहारिक जानकारी मिलनी चाहिए।बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, इको क्लब, मध्यान भोजन योजना और डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा की गई। कई विद्यालयों में विद्युतीकरण, बाउंड्री वॉल और फर्नीचर की कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में शत-प्रतिशत डिजिटल उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई कर वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।