news-details

स्कूल के प्रति अनुकरणीय समर्पण के लिए सम्मानित किए गए प्र अ राजेश कुमार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

उत्कृष्ट कक्षा शिक्षण, स्कूल के प्रति अनुकरणीय समर्पण , नवाचार पूर्ण प्रयासों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को डी एम संजय चौहान ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मान के समय मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।
 प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर विकास का उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र हैं। यहां बीते शैक्षिक सत्र में नामांकन दो सौ से अधिक था। वर्तमान में छात्र संख्या 190है।यह विद्यालय बच्चों की नियमित उपस्थिति के मामले में विकास खंड में नम्बर एक है। यहां हमेशा 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति रहती है।
 खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव द्वारा भी प्र अ राजेश कुमार को सम्मानित किया जा चुका है।