news-details

सोहसा मठिया श्मशान घाट पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

छोटी गंडक नदी के तट स्थित सोहसा मठिया श्मशान घाट पर पेयजल की लंबे समय से बनी समस्या का समाधान हो गया है। यहां इंडिया मार्का हैंडपंप की बोरिंग (स्थापना) कर दी गई है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।अब तक इस श्मशान घाट पर पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अस्थि संचय, स्नान और अन्य क्रियाकर्म के लिए परिजनों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। ऐसे में हैंडपंप की स्थापना स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर साबित हुई है।यह सराहनीय पहल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव के नेतृत्व में जनसहयोग से संभव हो सकी है। बताया जाता है कि इस घाट पर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब तक यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था।इंडिया मार्का हैंडपंप की विशेषता यह है कि यह लगभग 50 मीटर या उससे अधिक गहराई से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में सक्षम होता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।इससे पहले भी बलिराम राव द्वारा श्मशान घाट पर बैठने के लिए करीब दस बेंच की व्यवस्था कराई जा चुकी है। अब हैंडपंप लगने से यहां आने वाले लोगों को और भी सुविधा मिलेगी।इस कार्य में कृष्णानंद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी, ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, समाजसेवी मोहसिन उर्फ बुलेट, अंजुम इंटर कॉलेज के प्रबंधक शमसाद खान तथा मदेशिया हार्डवेयर के प्रोपराइटर श्याम मदेशिया का विशेष योगदान रहा, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।