news-details

संगठन मजबूत करने को अमरेंद्र सिंह पिंटू ने लगाई चौपाल

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़   रामगंज/अमेठी। 2027के विधानसभा चुनाव में भाजपा से विधानसभा टिकट की सशक्त दावेदारी कर रहे पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू का जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है। गुरुवार को उन्होंने भादर विकास खंड के आसल क्षेत्र के कुरंग, बीकापुर और छीड़ा गांवों में जनसंवाद चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने के साथ ही उन्होंने डबल इंजन सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ‌और अपने समर्थकों को समाज के पात्र और जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रेरित किया  अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि पूर्व मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से वे गांव गांव चौपाल लगाकर पार्टी और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ मोदी और योगी सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा और संवाद कर रहे हैं।चौपाल के दौरान लोगों की समस्यायों को सुनते समय अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और उन्हें जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को गंभीरतापूर्वक अमल में लाने पर जोर दिया। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सभी राष्ट्रीय समस्याओं का हल करके भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र की तरफ आगे बढ़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से अमेठी संसदीय क्षेत्र को डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि अमेठी के विकास और क्षेत्र की खुशहाली के मकसद से लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद अमेठी को जरूर मिलेगा। विजय पाल उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, अश्विनी सिंह आदि मौजूद रहे।