news-details

सीएमओ कार्यालय में सुंदरकांड पाठ व भंडारा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बड़े मंगल के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण सहित स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश और जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, आस्था और जनकल्याण का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।