news-details

सीएम योगी ने मेदांता में महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मेदांता अस्पताल में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक पहुंचे। उन्होंने ICU में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से भी इलाज की स्थिति पर अपडेट लिया। डॉक्टरों ने बताया कि महंत की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संक्रमण नियंत्रण में है। फिलहाल उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में डॉक्टरों की विशेष टीम की देखरेख में रखा गया है।जानकारी के अनुसार, 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून की दोपहर अचेत अवस्था में मेदांता लाया गया था। जांच में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूटीआई संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से उनका ICU में इलाज चल रहा है।इससे पहले भी जनवरी में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए थे।महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में रहे हैं और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में वे लंबे समय से कार्यरत हैं। अस्पताल में उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।