
PARDARSHI VIKASH NEWS शाहजहांपुर के एक युवक नितेश कटियार को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने महिला सिपाही से सगाई टूटने के बाद गुस्से में आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर महिला सिपाही के भाई का नंबर भी टैग कर दिया था, ताकि उसे फंसाया जा सके।पुलिस जांच में सामने आया कि नितेश की सगाई मेट्रीमोनियल साइट के जरिए महिला सिपाही से तय हुई थी, लेकिन बाद में लड़की के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और आरोपी ने बदले की भावना में यह साजिश रची।परिवार की शिकायत और साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को जलालाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने धमकी देने और फर्जी तरीके से पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की बात स्वीकार कर ली है।पुलिस के अनुसार आरोपी पर धमकी, साइबर अपराध और माहौल खराब करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है।