news-details

सीएम योगी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे निष्कासित पार्षद, मेयर ने जताई नाराजगी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSAU) में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई जब भाजपा से निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने पहुंच गए। घटना के बाद मेयर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों से सवाल किया कि निष्कासित पार्षद कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंच गया।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पवन गुप्ता मंच के नीचे पहुंचे और मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंप दिया। इस दौरान मेयर प्रमिला पांडेय की नाराजगी सामने आई। मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के सामने उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मेयर कार्यक्रम स्थल पर अपनी नाराजगी व्यक्त करती नजर आ रही हैं।पवन गुप्ता को 25 दिसंबर 2025 को नगर निगम सदन की चार बैठकों के लिए निष्कासित किया गया था। उनका कहना है कि उन्होंने सदन में वार्ड-37 अशोक नगर की सीवर समस्या का मुद्दा उठाया था, जिसके दौरान उन्हें निष्कासित कर दिया गया।पवन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के कानपुर दौरे के दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर अपनी बात रखने का प्रयास किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिलने का समय देने का अनुरोध किया, ताकि वह अपना पक्ष विस्तार से रख सकें। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।