news-details

सीएम से मिले विधायक डॉ. नीरज बोरा, विकास योजनाओं को गति देने की मांग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की लंबित विकास परियोजनाओं को गति देने और नई योजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। विधायक ने अमृत-2 योजना के तहत फैजुल्लागंज में पेयजल एवं सीवर परियोजना को जल्द मंजूरी देने की मांग रखी। साथ ही नवनिर्मित 50 बेड के अस्पताल के लोकार्पण और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा।

डॉ. बोरा ने मड़ियांव में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए आईआईएम रोड पर नवीन बस अड्डा बनाने, प्रबंध नगर योजना को जल्द लॉन्च करने तथा छठ महापर्व के मद्देनजर संझिया और झूलेलाल घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का अनुरोध किया।

विधायक ने मड़ियांव की हालिया घटना में मृतक मदन बिहारी तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की भी सिफारिश की। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।