
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई रैंकिंग में अमेठी ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। मई में 43वें स्थान पर रहे जिले ने जून में बेहतर प्रदर्शन के दम पर बड़ी छलांग लगाई है।जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की नियमित समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और विकास योजनाओं की सतत निगरानी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अधिकारियों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट ली गई और लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।