news-details

सीडीओ ने वृक्षारोपण और पर्यावरणीय योजनाओं की समीक्षा

You can share this post!

स्तव की अध्यक्षता में “जिला वृक्षारोपण समिति”, “जिला पर्यावरण समिति”, “जिला गंगा समिति” एवं “जिला आर्द्रभूमि समिति” की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण महाभियान, पर्यावरण संरक्षण और आर्द्रभूमि विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में वर्ष 2025 के वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत 09 जुलाई 2025 को जनपद में एक ही दिन में लगाए गए 39 लाख 72 हजार 500 पौधों की देखरेख, सुरक्षा, जीवितता एवं जियो टैगिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें वन विभाग द्वारा 10 लाख 49 हजार 600 तथा अन्य 23 विभागों द्वारा 29 लाख 22 हजार 900 पौधे लगाए गए थे।समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग द्वारा जियो टैगिंग कार्य अधूरा पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि 18 मई 2026 तक कार्य हर हाल में पूर्ण कराया जाए। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए शासन द्वारा निर्धारित 39 लाख 29 हजार 187 पौधरोपण लक्ष्य की भी विभागवार समीक्षा की गई। इसमें वन विभाग को 14 लाख और अन्य विभागों को 25 लाख 29 हजार 187 पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा गया है।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को वृक्षारोपण कार्ययोजना, स्थल चयन सूची एवं गड्ढा खुदान की प्रगति समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। जिन विभागों द्वारा अब तक आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, उन्हें 15 मई 2026 तक सभी सूचनाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में ग्रीन चौपाल संचालन, जैव विविधता समिति गठन, जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने, आर्द्रभूमि अधिसूचना प्रकाशन तथा बांसी नदी पुनरोद्धार कार्य की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।