news-details

सीडीओ ने दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने बुधवार को विकासखंड बाजार शुकुल के प्राथमिक विद्यालय लालगंज और प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर तिवारी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था, बच्चों के अधिगम स्तर, स्वच्छता, अनुशासन और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। सीडीओ ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण कार्य कराने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में ऐसा सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण होना चाहिए, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हों।सीडीओ ने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन में अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित रूप से निर्धारित विद्यालयी गणवेश में स्कूल भेजें और पढ़ाई के साथ उनकी दिनचर्या व अनुशासन पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को शिक्षा में पीछे नहीं छूटने देना प्रशासन की प्राथमिकता है।