news-details

RSMT में नेतृत्व और निर्णय क्षमता पर IPS लिपि नागायच का व्याख्यान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (RSMT) के सेमिनार हॉल में एमबीए छात्रों के लिए नेतृत्व, संचार और निर्णय लेने की क्षमता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता वाराणसी वरुणा जोन की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आईपीएस लिपि नागायच रहीं। कार्यक्रम का विषय सफल करियर विकास में संचार, नेतृत्व और निर्णय लेने की भूमिका रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रो. संजय सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि विवेकानंद सिंह ने छात्र कल्याण और करियर विकास पर विचार रखते हुए सत्र का संचालन किया। आईपीएस लिपि नागायच ने छात्रों से संवाद करते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, प्रभावी संचार और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों के सवालों का सीधे जवाब भी दिया।इस दौरान मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुधीर, प्रतीक सिंह और शिवम सिंह बाबू सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का समन्वय प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गरिमा आनंद ने किया।