news-details

रसीदपुर गांव में गंदगी से बिगड़े हालात, नालियों का पानी सड़कों पर बहा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा के ग्राम पंचायत रसीदपुर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव की कई नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते वे पूरी तरह चोक हो गई हैं। नतीजतन गंदा पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ का रूप ले रहा है और लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रामलाल, शिवकुमार, मुन्नालाल और महेश सहित ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समस्या का जल्द समाधान जरूरी है, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।इस संबंध में ग्राम प्रधान सूर्यकांत ने स्वीकार किया कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते सफाई व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि गांव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न फैलें और लोगों को राहत मिल सके।