
Pardarshi Vikas News Amethi
जिले में रसोई गैस के सिलिंडरों की किल्लत और आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार न होने से नाराज़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को डी एम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने सभी गैस उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के साथ कलेक्ट्रेट बुलाया है।
महेश सोनी ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले गरीब परिवारों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।लोग परेशान हैं और महिलाओं को भीषण गर्मी में चूल्हा फूंकना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से उपभोक्ताओं की समस्यायों का समुचित निस्तारण नहीं किया जा रहा है।