
PARDARSHI VIKASH NEWS अम्बेडकर नगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अवध प्रांत द्वारा रायबरेली में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की नवीन दायित्व घोषणाएं की गईं। संगठन विस्तार और कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।घोषणा के अनुसार अम्बेडकर नगर विभाग संयोजक की जिम्मेदारी अंकित सिंह को दी गई, जबकि विभाग छात्रा प्रमुख के रूप में साक्षी विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया। शुभम तिवारी को अम्बेडकर नगर जिला संगठन मंत्री, सूर्यांश त्रिपाठी को जिला संयोजक तथा शिवम राणा को अकबरपुर सदर तहसील संयोजक का दायित्व सौंपा गया।वहीं अनु गौड़ को अम्बेडकर नगर जिला छात्रा प्रमुख और वीर प्रताप सिंह को संगठन की नवीन योजना के तहत टांडा जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण, छात्र हितों और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों तक परिषद के विचारों को पहुंचाने का काम करेंगे।
