
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। रेव एक्सपो 2026 के दूसरे दिन सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जीएम सोलर सिस्टम के स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। कंपनी के ओनर सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है और आने वाले समय में इसकी मांग तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन पर सरकार का बड़ा खर्च होता है, जिसका असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है, जबकि सूर्य स्वच्छ और प्राकृतिक ऊर्जा का निशुल्क स्रोत है।
जीएम सोलर सिस्टम की ओर से घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोलर होम यूटिलिटी सिस्टम, बैटरी बैकअप, हाइब्रिड इनवर्टर, सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर पैनल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार उपभोक्ताओं को समय-समय पर सर्विस की सुविधा भी निशुल्क दी जाती है। गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सौर ऊर्जा क्षेत्र में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव है। एक्सपो में आधुनिक सोलर उत्पादों को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।